जरा सी चूक और सव स्वाहा,,,,
शिवपुरी.बस ट्रक की भिड़ंत,एक की मौत
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत पूरण खेड़ी टोल प्लाजा के पास एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा हे कि नए ब्रिज का जो कार्य चल रहा है वहां एकांकी मार्ग है उसी जगह एक बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गयी।
बस ग्वालियर से इंदौर जा रही थी और ट्रक गुना से ग्वालियर की ओर जा रहा था, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हे।
इस दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौत की खबर आ रही हे।
पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।